संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

रघुनाथपुर व पलानी पैक्स को गेंहू व सरसों बीज आवंटित

बलियापुर: किसानों के लिए रबी फसल हेतु गेंहू एवं सरसों बीज सब्सिडी दर पर विभाग द्वारा आवंटित कर दिया गया है। रघुनाथपुर पैक्स के प्रबंधक सुबल महतो ने बताया कि यहां गेहूं बीज तीस क्विंटल एवं दो क्विंटल सरसों बीज उपलब्ध करवाया गया है। किसानों को गेहूं का बीज प्रति किलो 20 रूपए 95 पैसे एवं सरसों बीज 55 रुपए प्रति किलो दी जा रही है। वहीं  पलानी पैक्स को भी 20 क्विंटल गेहूं एवं दो क्विंटल सरसों का बीज आवंटित की गई है।
—————————————————

स्कूलों में मध्याह्न भोजन शुरू कराने की मांग

बलियापुर: छात्र नेता व पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कई स्कूलों में बंद एमडीएम को यथाशीघ्र चालू कराने की मांग किया है। बीडीओ को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिखराजपुर समेत पंचायत के अन्य स्कूलों में 2 नवंबर से मध्याह्न भोजन बंद है। जिससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम होने लगी है। इस संबंध में बीआरसी कार्यालय से संपर्क करने पर बताया गया कि फंड के अभाव में कुछ दिनों तक कुछ स्कूलों में एमडीएम प्रभावित रहा। किंतु जिला में एमडीएम की राशि पहुंच चुकी है। एक-दो दिनों में  स्थिति सामान्य होने की बातें कहीं गई।
————————————————

हरि ओम संस्था ने उपलब्ध कराया खून

बलियापुर: बेलगड़िया निवासी अत्यंत गरीब राधेश्याम बाउरी की तबीयत खराब होने पर कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने उन्हें खुन चढ़ाने की आवश्यकता बताया। परिजनों ने इसके लिए हरिओम सेवा संस्था के शीतल दत्त एवं डॉक्टर स्वरूप चौधरी से संपर्क किया। तत्पश्चात संस्था के पहल पर आटो बॉय के नाम से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आरिफ ने बीमार राधेश्याम के लिए रक्तदान किया। लोग इसकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
—————————————————

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बलियापुर: प्रधानखंटा स्थित लायंस एसएसबीबी स्कूल ऑफ़ लर्निंग में सोमवार को खेलकूद का आयोजित किया गया। खेलकूद में स्लो साइकिल रेस, स्पुन मार्बल, नीडील थ्रेड, जिलेबी रेस के अलावा शिक्षक -शिक्षिकाओं के बीच भी रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य एसके राय, दिनेश सिंह, दीपक कुमार, विक्रम कुमार, सौरभ सिंह, कालीचरण महतो, विकास पाल, राजू भंडारी, चंपा कुमारी, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top