गणित मेला में बाल गणितज्ञों ने एक दूसरे को दी कड़ी टक्कर
गणित कल्पना को पंख और और नवाचार को दिशा देता है : सुमन्त कुमार मिश्रा
डीजे न्यूज, धनबाद: राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोकनगर धनसार ,धनबाद में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय गणित मेला में सोमवार को प्रतियोगिताओं का दौर चलता रहा। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई एवं विजेता पुरस्कृत किए गए । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि गणित कल्पना को पंख और नवाचार को दिशा देता है । गणित से ही तर्क की शक्ति एवं नवाचार की सृष्टि जागृत होती है, उन्होंने बताया कि बाल वर्ग , किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग के प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता संपन्न हुई । प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में आईआई टी आईएसएम धनबाद के विषय विशेषज्ञों ने
प्रदर्श का सुक्ष्म अवलोकन कर उसका मूल्यांकन किया ।
प्रतियोगिता परिणाम
गणित प्रयोग में बाल वर्ग के नैनीताल विद्यालय के विराट सक्सेना प्रथम,मानसा की नवरीत कौर द्वितीय एवं प्रयागराज के अंबिकेश त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
गणित पत्र प्रस्तुति में बाल वर्ग के दक्षिण मध्य क्षेत्र से आए कृष्णा प्रथम, गिरिडीह के अनमोल मिश्र द्वितीय एवं तुरुमुंगा के काव्येश बेहेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं किशोर वर्ग में पूर्व क्षेत्र की सृजा बोस ने प्रथम ,रुरकी के आदित्य रावत द्वितीय एवं रावतभाटा की नंदिनी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बाल वर्ग में पूर्व क्षेत्र के आदित्य राव, शुभ्रांशु पाणिग्रही एवं आशीष पाणिग्रही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । मैगलगंज खीरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के आबिद रजा़, रुद्रांश एवं आयुष श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंकुश कुमार, अभियांशु कुमार एवं मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
किशोर वर्ग के मानसा के राहमत गर्ग, राहुल कुमार एवं डैफ्री ने प्रथम जहानाबाद की अर्चना, विशाल कुमार एवं रोशन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं निशांत शक्य , लक्ष्य वर्मा एवं ताशु तृतीय स्थान पर रहे ।
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ,धनबाद के गणित विषय के प्रमुख कुणाल कुमार विश्वकर्मा, मधुकर, रोनित मंडल, अनिक माझी, कुणाल कुमार, संजय महतो स्वीटी, रिद्धि ,आशीष मोहन, नम्रता, शेफाली, कल्याणी, लतिका अजय किशोर झा ,विनय सिंह, गौतम गोप, भावना भागवानी, अरुण, स्वागत ,अजय कुमार पाठक, अंजू एवं सूरज वर्मा शिक्षकों को अखिल भारतीय प्रांतीय अधिकारियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य ने प्रतियोगिता से संबंधित मुख्य निर्देश दिए तथा इन गणित शिक्षकों के अथक प्रयास से संपन्न हुए प्रतियोगिताओं के लिए इनकी सराहना भी की ।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्रीराम आरावकर , वैदिक गणित के संयोजक देवेंद्र राव देशमुख, वैदिक गणित के विशेषज्ञ रामचंद्र आर्य ,विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल कुमार शर्मा,धनबाद विभाग के निरीक्षक नीरज कुमार लाल, विद्यालय के संरक्षक शंभू नाथ अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल,सह सचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल , बाल कल्याण समिति एवं विद्यालय समिति के अधिकारी एवं अन्य सदस्यगणों के साथ प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार,उप प्राचार्या लीला सिंह ने प्रतियोगिता स्थल का क्रमशः निरीक्षण किया ।
इन कार्यक्रमों के पश्चात संध्या में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों ने एक रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया , जिसकी काफी सराहना हुई ।
कल होगा समापन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय गणित मेला का 24 नवंबर ,दिन मंगलवार को समापन होगा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि , झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे ।