बांग्ला भाषा की रक्षा व विकास पर बल
बलियापुर: झारखंड बंगला भाषा उन्नयन समिति की बैठक सोमवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक लालजीत गोराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मातृ भाषा बांग्ला की रक्षा एवं इसके विकास पर चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि बेंगु ठाकुर ने मातृभाषा बांग्ला के विकास लिए नारी शक्ति को आगे आने पर जोर दिया। मौके पर भारती मुखर्जी, झुमा मुखर्जी, रिया पांडे, मौसमी पांडे, बरनाली पांडे, विउली चटर्जी, मौसमी मुखर्जी, चैताली मुखर्जी, मधुमिता मुखर्जी आदि थे।