कर्माटांड़ की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

कर्माटांड़ की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

बलियापुर: रियल क्लब द्वारा निचितपुर में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच में सोमवार को खेला गया। मुक्ति क्लब कर्माटांड़ की टीम ने छोटानागपुर क्लब को दो -शून्य से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।‌ इस फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि हलधर दां ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर उमेश, तरुण, निमाई, हीरेन, लवक, किशन, उज्जवल, महादेव, नंदलाल आदि थे। सफल बनाने में रियल क्लब के सदस्यों का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top