तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
बलियापुर: नौजवान इस्लाहिया कमेटी की ओर से बेड़ा नियामतपुर में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उद्घाटन मैच रामपुर एवं चुंगी की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान रामपुर की टीम 9 विकेट से जीत हासिल किया। सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की सदस्य काफी सक्रिय हैं।