भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं ईश्वर : देवी चित्रलेखा, गंगा गौशाला में श्रीकृष्ण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं ईश्वर : देवी चित्रलेखा, गंगा गौशाला में श्रीकृष्ण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
गंगा गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवी चित्रलेखा ने
भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं एवं गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया।
भगवान की लीलाओं के आध्यात्मिक महत्व को सरल शब्दों में समझाया।
देवी चित्रलेखा ने कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला भक्तों को प्रेम, विश्वास और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के अहंकार का निवारण कर सम्पूर्ण समाज को यह संदेश दिया कि ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं।

चित्रलेखा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भयभीत होने के स्थान पर श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान का स्मरण करना ही सच्ची भक्ति है। गोवर्धन लीला हमें यह भी सिखाती है कि अहंकार का त्याग कर भगवान की शरण में रहना चाहिए।

कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों, संकीर्तन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा कथा परिसर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में झूमते रहे। महाआरती एवं सामूहिक हरिनाम संकीर्तन के साथ कथा का समापन हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top