राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे छह प्रतिभागी
डीजे न्यूज, धनबाद: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड तथा माय भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD-2027) के चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता हेतु धनबाद जिला स्तरीय PPT प्रस्तुतिकरण का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा अपने विचारों एवं नवाचारी दृष्टिकोण पर आधारित PPT प्रस्तुतिकरण दिया गया। निर्णायक मंडली द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
चयनित शीर्ष छह प्रतिभागियों की सूची निम्नवत है:
प्रथम स्थान – राशि कुमारी
द्वितीय स्थान – श्रेयाशी भारद्वाज
तृतीय स्थान – काजल कुमारी
चतुर्थ स्थान – साक्षी श्री
पंचम स्थान – विनय कुमार
षष्ठम स्थान – कुमारी सुषमा
उक्त चयनित सभी छह प्रतिभागी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में बाल किशोर, शिक्षक, डीएवी कोयलानगर, धनबाद तथा डॉ. अर्णव सहायक प्राध्यापक, गुरु नानक कॉलेज, धनबाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।