गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव पर कतरास में सात दिनी प्रभातफेरी का शुभारंभ

गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव पर कतरास में सात दिनी प्रभातफेरी का शुभारंभ

डीजे न्यूज, कतरास  (धनबाद):
सिखों के पहले गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुवार को सात दिवसीय प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। सिख समुदाय के महिला व पुरुष हाथों में निसान लिये, ढोलक, झांझर को बजाते हुए कतरास शहर के रानी बाजार गुरुद्वारा से निकले। सत गुरु नानक प्रकटिया, मिटी धुंध जग चानन होआ— के साथ गुरुनानक देव की जयकारे लगाते हुए गाते बजाते चल रहे थे। सभी महिला, पुरुष गुहीबांध, राजगंज रोड, थाना चौक, सूर्य मंदिर, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड होते हुए पुन: रानी बाजार स्थित गुरुद्वारा में जाकर लोगों ने शिश नवाया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह ने बताया कि सात दिवसीय प्रभातफेरी का समापन 23 नवंबर को होगा। 24 नवंबर को दीवान सजेगा, महिला व पुरुष संगत के द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। मौके पर दर्शन सिंह, इंदर सिंह, बलवीर सिंह, कृपाल सिंह, सोनी सिंह, कुंदन सिंह, चरण सिंह, सरदूल सिंह, विक्की सिंह आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top