पुलिस की तत्परता से तीन वर्षीय लापता बच्चा सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस की तत्परता से तीन वर्षीय लापता बच्चा सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  कतरास थाना क्षेत्र के कतरास ऊपर मोड़ निवासी राजेश तुरी के घर से उनका लगभग तीन वर्षीय नाती अंकुश कुमार मंगलवार की सुबह अचानक लापता हो गया। बच्चे के घर से गायब होने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा तत्काल इसकी सूचना कतरास पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कतरास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर खोजबीन और आवश्यक प्रयास किए। इस दौरान समाजसेवी छोटू पासवान (भंडारीडीह) का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

कतरास पुलिस एवं समाजसेवी छोटू पासवान के संयुक्त प्रयास से लापता तीन वर्षीय अंकुश कुमार को खोज निकाला गया और सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चे की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा कतरास पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top