सालविशाल की टीम बनी विजेता
बलियापुर: सिद्धू कानू क्लब द्वारा पांडेडीह में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को डीवीसी क्लब सालविशाल बनाम राजेश ग्रुप धनबाद के बीच खेला गया। सालविशाल की टीम ने राजेश ग्रुप को दो – शून्य से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विधायक चंद्रदेव महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनूलाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, बेंगू ठाकुर, मनोहर, सुभाष मुर्मू, प्रतिमा देवी, कौशल्या सोरेन, शरद चंद्र मोदी, दुख लाल, नरेश हेंब्रम, सुधीर, धरनी किस्कू, प्रदीप, निमाई रजवार, जयदेव, पूरन, सिकंदर किस्कू, दीपक गोप, मोफिजुद्दीन अंसारी आदि थे।