छठी मैया के गीतों, भक्ति और पवित्रता से भक्तिमय हुआ भाजपा नेता का आवास

छठी मैया के गीतों, भक्ति और पवित्रता से भक्तिमय हुआ भाजपा नेता का आवास

डीजे न्यूज, धनबाद: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा भाजपा के मीडिया प्रभारी एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रतिनिधि पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित के पांडरपाला स्थित आवास पर पूरे श्रद्धा, भक्ति एवं विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर उनकी पत्नी आशा ज्योति सिन्हा छठ व्रत कर रही हैं। पूरा परिवार एकजुट होकर छठ महापर्व की तैयारियों एवं अनुष्ठानों में पूरी तरह रम गया है। घर का वातावरण छठी मैया के गीतों, भक्ति और पवित्रता से भक्तिमय बना हुआ है।
पंकज सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक संस्कृति, पारिवारिक एकता, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें शुद्धता, अनुशासन, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
शशि प्रमोद लाल, विक्की सिन्हा,सौरभ सिन्हा, कुमार नमन, अदिति सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, अंजू सिन्हा, वंश कुमार, अभिराज सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, राकेश रौशन सिन्हा सहित परिवार के सभी सदस्य पूरे तन मन से पूजा में जुटे है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top