झारखंड स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलिनेस” का हुआ आयोजन, स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ें जिलेवासी

झारखंड स्थापना दिवस पर “रन फॉर क्लीनलिनेस” का हुआ आयोजन, स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ें जिलेवासी

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के गौरवपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को “रन फॉर क्लीनलिनेस” थीम पर विशेष दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार,नगर आयुक्त  आशीष गंगवार समेत जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह दौड़ प्रातः 7:00 बजे रणधीर वर्मा चौक से प्रारंभ हुई तथा निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए छठ पर्व को लेकर बेकारबांध में व्यापक सफाई अभियान चलाकर संपन्न हुई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं छठ पर्व इन तीन महत्वपूर्ण अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए इस आयोजन की थीम “रन फॉर क्लीनलिनेस” रखी गई है। इसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, स्वच्छ परिवेश अपनाने तथा अपने शहर और राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

वहीं नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आमजनों को स्वच्छ एवं सुंदर झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना था।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, नजारत उप समाहर्ता दीपक दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top