महिला के साथ बदसलूकी का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

महिला के साथ बदसलूकी का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद) : कपुरिया ओपी क्षेत्र के बांधडीह (खमारडीह) की महिला ने पड़ोसी झंटु कुमार महतो के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस के पास लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा है कि वह शुक्रवार को घर के पीछे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान झंटु वहां पहुंच गया और उसे पकड़कर बदसलूकी करने लगा। उसने किसी तरह उससे बचकर घर पहुंची। घर पर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया था। इधर झंटु ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
कपुरिया ओपी प्रभारी अमृता खलको ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।  अनुसंधान जारी है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top