जोगता में बच्ची से 24 सौ की छिनतई, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

जोगता में बच्ची से 24 सौ की छिनतई, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): जोगता थाना क्षेत्र के जोगता मोड़ में शनिवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने रानी नामक बच्ची के हाथ से 24 सौ रुपए झपटकर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पीड़िता ने बताया कि वह जोगता मोड़ पर पानी फल बेच रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पहुंचे और तीन पाव पानी फल तौलने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने बच्ची को पांच सौ का नोट दिखाया। बच्ची के पिता अशोक साव पास में ही अपना टोटो लेकर मौजूद थे। बच्ची ने अपने पिता से खुले पैसे देने को कहा। इसी बीच दोनों युवकों ने बच्ची के हाथ से रुपये झपट लिए और बाइक से फरार हो गए।
पीड़िता के पिता अशोक साव पुराना श्याम बाजार रहते हैं। वह टोटो चलाने और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिनभर की मेहनत की कमाई छिन जाने से परिजन काफी परेशान हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top