सिनीडीह में बनेगा चित्रगुप्त भगवान का मंदिर

सिनीडीह में बनेगा चित्रगुप्त भगवान का मंदिर

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बाघमारा अंचल
चित्रगुप्त महापरिवार के प्रतिनिधि गुरुवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो से उनके चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिनीडीह में श्री चित्रगुप्त भगवान का मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कागजी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रस्तावित श्री चित्रगुप्त मंदिर स्थल पर साफ-सफाई कराने को कहा।‌ सांसद  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 24 नवंबर को मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 2027 में चित्रगुप्त भगवान का पूजन नव निर्मित मंदिर में ही होगा। उन्होंने कहा कि छह महीने के भीतर ही मंदिर का निर्माण पूर्ण करने की योजना है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर का दिन ही शुभ है और उसी दिन उन्हें एक और मंदिर का शिलान्यास करने की योजना है। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि समय पर मंदिर निर्माण करा लिया जाएगा।
मौके पर सिनीडीह महापरिवार के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, संरक्षक प्रशांत दयाल, उमेश श्रीवास्तव, महासचिव समीर कुमार लाला, सचिव सुजीत सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय लाला, अमित सिन्हा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top