छठव्रतियों के बीच साड़ी, आम की लकड़ी एवं गंगाजल वितरित

छठव्रतियों के बीच साड़ी, आम की लकड़ी एवं गंगाजल वितरित

डीजे न्यूज, धनबाद: लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छठव्रतियों के बीच साड़ी, छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी एवं पवित्र गंगाजल का वितरण किया।
विधायक ने कुस्तौर जोड़ाचिमनी तीन नंबर, बेकारबांध दुर्गा मंडप, मां लहरा देवी मंदिर गोधर, केंदुआ पांच नंबर पासवान बस्ती, केंदुआ ई-बी सेक्शन पंचमुखी हनुमान मंदिर, अब क्षेत्र पंचमुखी हनुमान मंदिर नया धौड़ा कुस्तौर, करकट धौड़ा, बशीर मोड़ कॉलोनी एवं हीरापुर हिंदू मिशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पूजन सामग्री वितरित की तथा छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।
सेवा का यह सिलसिला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों से निभाया जा रहा सामाजिक दायित्व है। विधायक राज सिन्हा लगातार कई वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद एवं आम छठव्रतियों के बीच आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं। किसी भी परिवार की छठ पूजा की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए। आम की लकड़ी और गंगाजल जैसी पूजन सामग्री उपलब्ध कराकर वे छठ की परंपरा, पवित्रता और लोक आस्था के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं।
इस अवसर पर पार्षद अशोक पाल ने कहा कि विधायक राज सिन्हा द्वारा वर्षों से छठव्रतियों के बीच साड़ी, आम की लकड़ी एवं गंगाजल का वितरण करना अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। छठ जैसे कठिन एवं पवित्र व्रत में पूजा सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि छठी मैया के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। उनका यह प्रयास आम लोगों के बीच अपनत्व और विश्वास को मजबूत करता है।
वहीं मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह ने कहा कि राज सिन्हा जी ने जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी है। त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। कई वर्षों से निरंतर चल रहा यह सेवा अभियान उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आम जनता के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है।
छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने सभी छठव्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें।
ज्ञात हो की इसके अलावा छठ पूजा के दिन भी सभी घाटों पर विधायक के द्वारा गंगाजल पूजा करने वालों को उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद अशोक पाल, रंजय सिंह, हुल्लास दास, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, टुन्ना सिंह, सरोज शुक्ला, कपिलदेव पासवान, अमित सिंह, बबलू कुमार, राजेश कुमार सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top