ढोल-मांदर के थाप पर बैलों को रिझाया

ढोल-मांदर के थाप पर बैलों को रिझाया

बलियापुर: सोहराय के मौके पर सरैयाभिठा में गुरुवार को बरदखुंटा का भव्य आयोजन किया गया। लोगों ने घरों के बाहर अपने-अपने बैलों को खुंटे में बांधकर रिझाया। इस दौरान ढोल, मांदर, नगाड़ा आदि वाद्य यंत्रों के साथ सोहराय गीत गाया। बैलों को रिझाने का दौर देर शाम तक चलता रहा। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने झारखंड की कला, संस्कृति एवं पर्व त्योहारों को संरक्षित रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मौके पर स्वपन कुमार महतो, सहदेव महतो, राजू महतो समेत सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चे- बुढ़ों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top