हाउसिंग कॉलोनी चित्रगुप्त पूजा पंडाल के संध्या कार्यक्रम में शामिल हुईं पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह

हाउसिंग कॉलोनी चित्रगुप्त पूजा पंडाल के संध्या कार्यक्रम में शामिल हुईं पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी स्थित ‘श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति’ के पूजा पंडाल में आयोजित भव्य संध्या कार्यक्रम में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सम्मिलित हुईं।
शाम के समय आयोजित विशेष पूजन एवं संध्या महाआरती में उन्होंने श्रद्धापूर्वक भाग लिया तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चरणों में माथा टेककर धनबाद एवं झरिया सहित पूरे क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूजा पंडाल पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया तथा समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पावन धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और भाईचारे को प्रगाढ़ बनाते हैं।
संध्या कार्यक्रम के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आरती के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top