हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धूमधाम से मनी भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धूमधाम से मनी भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा

 

विधायक राज सिन्हा एवं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल, 300 परिवारों के 800 से 1,000 श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

डीजे न्यूज, धनबाद :

श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा पूरे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर धनबाद के लोकप्रिय विधायक एवं समिति के संरक्षक राज सिन्हा, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, श्री अमितेश सहाय, रुपेश सिन्हा, प्रमोद लाला, संजय बख्शी एवं रमा सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समिति के संरक्षक मंडल में एस.जे. लाल, ए.के. मुरारी, अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ. विभाष सहाय, राजीव सहाय, बबलू सहाय, भारत भूषण प्रसाद, डॉ. शोभा सिन्हा, किरण बाला, मधु सिन्हा, ममता शेखर एवं एल. प्रसाद शामिल हैं।

पूजा का आयोजन समिति के अध्यक्ष एन.के. करन, कार्यकारी अध्यक्ष राजन सिन्हा, महासचिव मनोज सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष राज कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. नूपुर चंदन, डॉ. नीतू सहाय सहित समिति के अन्य सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा, पवन सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, संजीव रंजन एवं अंकित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस भव्य आयोजन में समिति से जुड़े लगभग 300 चित्रगुप्त परिवारों के साथ कुल 800 से 1,000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना एवं लेखनी पूजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर में सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ सामूहिक भोज में हिस्सा लिया।

आयोजन की विशेषता सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की मिसाल रही। बड़टांड़, जयप्रकाश नगर, झारूडीह, श्री डी. सिंह कॉलोनी, चंद्रशेखर बिहार कॉलोनी, मेमको मोड़, कार्मिक नगर, सरायढेला, पॉलिटेक्निक, वीआईपी कॉलोनी, रांगाटांड़, पुलिस लाइन, तेलीपाड़ा एवं ऑफिसर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शाम को युवा संवाद कार्यक्रम एवं भव्य गजल संध्या सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि में चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग की व्यवस्था भी की गई।

समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं एकता को मजबूत करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top