बीएफसी क्लब की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा
बलियापुर: स्थानीय हाई स्कूल मैदान में बुधवार को बीएफसी क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने किया। उद्घाटन मैच में बीएफसी क्लब ने कोलाकुसमा की टीम को दो- शून्य से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। मौके पर आयोजन समिति के मो शाहबाज, मो जफर आलम, अब्दुल वाहिद, मो दिलशाद, मो फैज, मो इकबाल, मो अरमान आदि थे।