छठ घाटों की सफाई कार्य जोरों पर

छठ घाटों की सफाई कार्य जोरों पर

बलियापुर: क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर जारी है। छठ मनाने को लेकर लोग अपने-अपने घरों की साफ सफाई एवं रंग रोगन के साथ -साथ विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य भी जोरों पर की जा रही है। छठ पूजा कमिटी बलियापुर के सदस्य सिंदूरपुर जोड़िया छठ घाट पहुंचे और साफ सफाई कार्य का जयजा लिया। कमिटी के घनश्याम ग्रोवर, मिठू सरिया, विनय मुखर्जी, स्वप्न कुमार महतो, देवाशीष पांडे आदि शामिल थे। इसके अलावा  बेलगड़िया कॉलोनी छठ घाट, प्रधानखंटा एवं अलकडीहा तालाब स्थित छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य जोरों पर की जा रही है ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top