नन्हें-मुन्नों ने मंच पर दिखाया जलवा
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मिलन संघ बाघमारा के तत्वावधान में बंगालीपाड़ा स्थित काली मंदिर प्रांगण में नन्हें-मुन्नों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काली पूजा के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के म्यूजिकल चेयर में कुल 13 प्रतिभागी थे। इनमें प्रथम प्रिया कुमारी, द्वितीय माही कुमारी और तृतीय श्यामभवी कुमारी रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 11 प्रतिभागियों में शुभो प्रथम ,अबीर चित्रांश द्वितीय , बंधन सेन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। रिकॉर्डिंग डांस में कुमारी दीपांशी प्रथम , श्रेया साहू द्वितीय , शुभो तृतीय रहे। वहीं मोमबत्ती प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागी थे। इनमें प्रथम प्रिया , द्वितीय छाया कुमारी , तृतीय सौम्या कुमारी रही। कार्यक्रम का मंच संचालन नवीन कुमार लाल ने किया। निर्णायक मंडली में आशा राय , शिवानी राय , ईला सेनगुप्ता , राखी सेनगुप्ता और अर्चितानंदन थे। सफल बनाने में मिलन संघ के सुशांतो सेनगुप्ता , देवानंद प्रसाद , चंदन सेन गुप्ता , नवीन राय , देवानंद प्रसाद, चितरंजन दे , सनसनी कुमार , आकाश डीजे , सुजय गोराई , पिंटू , रजनीकांत , देवश्री सेनगुप्ता , कमलू यादव , शंभू यादव ,अमित लाल सहित कई अन्य मिलन संघ के कार्यकर्ताओं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । काली पूजा को मुख्य पुरोहित आकाश बनर्जी, विश्वनाथ चक्रवर्ती ने संपन्न किया।