धनवार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार 

धनवार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार 

डीजे न्यूज, पचंबा,गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र में मारपीट कर गला दबाकर की गई हत्या के मामले में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 5 नवंबर को मो. हैदर अली की हत्या के बाद फरार होकर बिहार के नवादा में छिपा हुआ था। 8 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। लगातार छापेमारी के दौरान आरोपी नवादा से लौटकर धनवार के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपा मिला, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top