दम घुटने से पति की मौत, पत्नी व नवजात गंभीर ठंड से बचने के लिए घर में चूल्हा जलाकर सोया था दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह का मामला

दम घुटने से पति की मौत, पत्नी व नवजात गंभीर

ठंड से बचने के लिए घर में चूल्हा जलाकर सोया था दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह का मामला

डीजे न्यूज, कतरास( धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में ह्रदय विदारक घटना में पति की मौत हो ग ई जबकि पत्नी व एक नवजात का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ठंड से बचने के लिए पति 21 वर्षीय कासिद अंसारी अपनी पत्नी अष्टमी कुमारी और नवजात के साथ रविवार रात कमरे में चूल्हा जलाकर सोया था। सोमवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसके बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई।  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर पति-पत्नी और एक नवजात अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन फानन में लोगों ने कतरास पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी में तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांचोंपरांत काशिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी अष्टमी कुमारी की स्थिति गंभीर है। वही नवजात की हालत में भी सुधार है। पत्नी और नवजात का इलाज जारी है।
मृतक के पिता गुलाम अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र मजदूरी का काम करता था और किराए के मकान पर भण्डारीडीह में अपनी पत्नी अष्टमी कुमारी के साथ रहता था। मृतक काशिद अंसारी ने हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल मृतक की पत्नी अष्टमी कुमारी और नवजात का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top