एसआइआर के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

एसआइआर के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

बलियापुर: बीबीएम कॉलेज में शुक्रवार को एसआईआर को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में एसआईआर के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों में सुधार कराने, तथा योग्य नागरिकों को मतदाता प्रक्रिया से जोड़ने के महत्व पर चर्चा किया गया। साथ ही साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। मौके पर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो के अलावा कॉलेज के अन्य व्याख्याता, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top