बोनस की मांग पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने ठप किया कामकाज
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सलाना बोनस की मांग को लेकर बीसीसीएल के बरोरा एरिया वन क्षेत्र के एएमपी कोलियरी संचालित डेको बी पैच में गुरुवार को आउटसोर्सिंग मजदूरों ने कार्य बाधित कर दिया।
इससे विभागीय और आउटसोर्सिंग कार्य तीन घंटो तक ठप रहा। कंपनी प्रतिनिधि संदीप सिंह के आश्वासन पर मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहें प्रकाश यादव ने कहा की दीपावली और छठ के समय मजदूरों का सलाना बोनस नहीं मिलने के कारण बाध्य होकर कंपनी का काम ठप करना पड़ा। अगर समय पर बोनस नहीं मिला तो चक्का जाम कर दिया जायेगा। मौके पर सुरेंद्र यादव, विनोद शर्मा, रवींद्र चौहान, किशोर यादव, धनंजय महतो, देवेंद्र पासवान, सुनील गोप, अजय यादव, मुकेश महतो, राहुल गोप और गोलू गोप समेत अन्य मजदूर शामिल थे।