दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने की पहल, रोटरी गिरिडीह ने बांटी ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर

दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने की पहल, रोटरी गिरिडीह ने बांटी ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर

दो दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और एक बच्ची को व्हीलचेयर देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया कदम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दिव्यांगजनों को सहारा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोटरी गिरिडीह ने सराहनीय पहल की है। गुरुवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच दो ट्राइसाइकिल और एक व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इनमें दो दिव्यांगजनों को एक-एक ट्राइसाइकिल तथा एक दिव्यांग बच्ची को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इस सेवा कार्य में रोटरी गिरिडीह के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेंद्र बगड़िया ने दानदाता के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोटरी गिरिडीह की ओर से उनके इस सहयोग के लिए आभार जताया गया।

कार्यक्रम में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि रोटरी गिरिडीह भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मौके पर सचिव मनीष बर्णवाल, शंभू जैन, चरणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप डालमिया, मुकेश आनंद, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद सहित रोटरी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top