चांडिल में सीएम से मिले शिक्षक, संथाली में रखी टेट की परेशानी

चांडिल में सीएम से मिले शिक्षक, संथाली में रखी टेट की परेशानी

बोले-सेवारत शिक्षकों को मिले राहत, हेमंत सोरेन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

डीजे न्यूज, जमशेदपुर: मुख्यमंत्री बुधवार को अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध के बाद कुछ सामाजिक औपचारिकताओं के लिए सपरिवार चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे थे। उसी सामाजिक कार्यक्रम में सरायकेला जिला अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ(अजप्ता) महासचिव सुदामा मांझी सहित चांडिल क्षेत्र के सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित आदिवासी शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बीच में ही सुदामा मांझी की ओर से टेट विषय पर एक मांग-पत्र सौंपा गया। इसमें सेवारत शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने में हो रही परेशानियों को संथाली भाषा में मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। मुख्यमंत्री ने मांग-पत्र को ध्यान से पढ़ा और प्रतिनिधिमंडल की बातों को भी ध्यान से सुना। प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री के दोनों मामा भी मौजूद थे। उन्होंने भी शिक्षकों की बातों का समर्थन किया।मुख्यमंत्री ने मांग-पत्र रखते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top