कतरास में सूदखोरी के धंधे का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज छापामारी में बीसीसीएल कर्मियों के ब्लैंकचेक, पासबुक, एटीएम बरामद, आरोपित फरार

कतरास में सूदखोरी के धंधे का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज

छापामारी में बीसीसीएल कर्मियों के ब्लैंकचेक, पासबुक, एटीएम बरामद, आरोपित फरार

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल कर्मी
उदय कुमार दास के द्वारा सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह निवासी टीकाराम महतो के खिलाफ जातिसूचक गाली गलौज और जबरन हस्ताक्षरित चेक बुक, एटीएम, पासबुक सहित अन्य कागजात रख लेने का आरोप लगाते हुए कतरास थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के आवास पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने
उदय कुमार दास का पूर्व हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, पासबुक, पी०एफ० बुक, ए०टी०एम० कार्ड बरामद किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने टीकाराम महतो के घर से अन्य चार-पाँच बी०सी०सी०एल० कर्मियों का पूर्व हस्ताक्षरित चेक बुक, पासबुक, पी०एफ० बुक सहित अन्य कागजात भी जब्त किया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता के द्वारा टीकाराम महतो से दो वर्ष पूर्व आवश्यकता पड़ने पर 60,000/रू दोस्ताना कर्ज लिया गया था। शिकायतकर्ता ने धीरे धीरे करके कर्ज लिया गया सारा रूपया टीकाराम महतो को वापस कर दिया, परंतु टीकाराम के द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर 18 लाख रूपया कर दिया गया और उसी अदायगी हेतु उदय कुमार दास पर दबाव बनाकर बंधक (सिक्युरिटी) के रूप में उनका बैंक ऑफ इंडिया हरिणा शाखा का हस्ताक्षरित चेक बुक, ए०टी०एम० कार्ड, पासबुक, पी०एफ० बुक रख लिया गया है। जब भी उदय कुमार दास का वेतन उनके खाते में आता है, टीकाराम महतो द्वारा पूर्व हस्ताक्षरित चेक द्वारा सभी राशि कि निकासी कर ली जाती है और उदय कुमार दास को जीवन यापन के लिए दो-चार हजार रूपया दिया जाता है। टीकाराम महतो वादी को डरा धमका कर एक एग्रीमेंट पेपर पर भी हस्ताक्षर करा लिया कि ये उससे 18,00,000/रू लिए है। जब उदय कुमार दास अपने वेतन का हिसाब मांगते है तो टीकाराम महतो द्वारा इन्हें सार्वजनिक रूप से जाति सूचक गाली गलौज किया जाता है।

बरामद सामान

उदय कुमार दास का बैंक पासबुक।

उदय कुमार दास की पत्नी बसंती देवी का पासबुक।

बंगाली भुईयों का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

मोहन बाउरी का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

बासदेव राय का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

मनोज कुमार भुईयाँ का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक।

संजय भुईयों का एस०बी०आई० का हस्ताक्षरित चेकबुक।

संजय भुईयों का बैंक ऑफ इंडिया का हस्ताक्षरित सात चेकबुक, कोल माईस का खाता पासबुक, बी०सी०सी०एल० का आई०डी० कार्ड।

उमेश भुईयों का हस्ताक्षरित ब्लैंक चेकबुक, हस्ताक्षरित चेकबुक।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top