सेफ्टी ऑडिट टीम ने प्रधानखंटा-धनबाद रेलखंड का किया निरीक्षण

सेफ्टी ऑडिट टीम ने प्रधानखंटा-धनबाद रेलखंड का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्वी रेलवे एवं पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल की संयुक्त सेफ्टी ऑडिट टीम ने बुधवार को प्रधानखंटा-धनबाद रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान धनबाद स्टेशन स्थित रनिंग रूम, चालक नियंत्रण कक्ष, आरआरआई एवं यार्ड का निरीक्षण कर रेल परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई । साथ ही धनबाद की ए.आर.टी. (ART) एवं एस.पी.आर.एम.वी. (SPRMV) का भी निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन में संरक्षा मानकों के अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति एवं कार्यप्रणाली का आकलन करना है।‌ इस अवसर पर पूर्वी रेलवे एवं धनबाद मंडल के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top