सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान 

विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका : अनीश राय

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के झारखंड प्रांत के प्रदेश एसएफएस सह-संयोजक अनीश राय ने विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा, गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत मिश्र, प्रदेश सह-संयोजक अनीश राय एवं नगर सह-मंत्री अभिजीत सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद सामूहिक वंदना हुई। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर अनीश राय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का भी महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं कक्षा षष्ठ से दशम तक के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top