टुंडी डिग्री कॉलेज में ताइक्वांडो का महाकुंभ, गुरुनानक और पीके राय कॉलेज ने मारी बाजी

टुंडी डिग्री कॉलेज में ताइक्वांडो का महाकुंभ, गुरुनानक और पीके राय कॉलेज ने मारी बाजी

खेल से बनता है अनुशासन और आत्मविश्वास : प्राचार्य इंद्रजीत कुमार

7वीं अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुलपति ने दिया आशीर्वाद

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : डिग्री कॉलेज टुंडी में 7वीं अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति वरिष्ठ प्रो. (डॉ.) रामकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह प्राचार्य आरएस मोर कॉलेज, डॉ. सुरेश सिंह मुंडा, यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट ऑफिसर, डॉ. मुकुंद रविदास, सलेक्टर उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुलपति महोदय द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से खेल आयोजक और खिलाड़ियों को शुभाशीष देते हुए, खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है।चयनकर्ता डॉ. मुकुंद रविदास ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं चयन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई। इस 7वीं ताइक्वांडो चैंपियनशिप की समन्वयक डॉ. कुसुम रानी और सह समन्वयक प्रो. मुकेश कुमार थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अविनाश कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की मंच संचालिका डॉ. रानी सिंह थीं। इस आयोजन से महाविद्यालय परिसर में खेलकूद के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस ताइक्वांडो चैंपियनशिप के महिला वर्ग में ऑवरऑल विजेता गुरु नानक कॉलेज जबकि पुरुष वर्ग में ओवरऑल विजेता पीके राय कॉलेज रहा।

विभिन्न किलोग्राम भार में प्रणव तारा शरण (डिग्री कॉलेज टुंडी), अविनाश नारायण सिंह, उदय कुमार, ध्रुव कुमार, प्राची कुमारी (पीके राय कॉलेज), खुशबू कुमारी, रिया सिंह (गुरु नानक कॉलेज) ने स्वर्ण पदक जीता। संतोष कुमार पांडे (डिग्री कॉलेज टुंडी), मोहित कुमार (गुरु नानक कॉलेज), आदित्य कुमार, सूरज वर्मा (पीके राय कॉलेज), विशाखा कुमारी (डिग्री कॉलेज राजगंज) ने रजत पदक जीता। स्पर्श कुमार रे (गुरु नानक कॉलेज) ने कांस्य पदक जीता।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top