दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ जेएलकेएम, नेताओं ने दी आर्थिक सहायता

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ जेएलकेएम, नेताओं ने दी आर्थिक सहायता

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड की बदगांवा पंचायत अंतर्गत गम्हरा गांव में शोकाकुल परिवार से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेताओं ने मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नेताओं ने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो के निर्देश पर पार्टी के संस्थापक सदस्य सह गिरिडीह जिला वरीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष बालेश्वर महतो, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष राजकुमार पटेल गम्हरा गांव पहुंचे। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका दुख साझा किया और विपत्ति की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

नेताओं ने कहा कि दुख और संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक एवं मानवीय दायित्व है। कोई भी परिवार खुद को अकेला महसूस न करे, इसके लिए पार्टी हरसंभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।

इस दौरान नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top