बगोदर-सरिया रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

बगोदर-सरिया रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर दोंदलो तीन माइल के पास सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में टेंपो सवार दोंदलो गांव निवासी एक किशोर की मौत हो गई, जबकि मृतक किशोर की मां समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बगोदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतक किशोर का नाम मोहित कुमार, उम्र 13 वर्ष है। घायलों में मृतक की मां रेशमी देवी, खम्भरा की अनिता देवी व रीना देवी शामिल हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया तुलसी महतो, पोखन ठाकुर, लखन महतो, लखन पासवान बगोदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top