डुमरी में स्व टाईगर जगरनाथ महतो मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी पूरी
डीजे न्यूज,डुमरी,गिरिडीह : केबी हाई स्कूल के मैदान में 3 नवंबर से शुरू हो रहे स्व टाईगर जगरनाथ महतो मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।तैयारी का जायजा लेने सोमवार को एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो राजू आयोजन स्थल पहुंचे।टूर्नामेंट का आयोजन स्व. टाइगर जगरनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में 3 से 7 नवंबर तक किया गया है।उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री बेबी देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।7 नवंबर को फाइनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह होगा। आयोजक अखिलेश महतो उर्फ राजू ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। मैदान की साफ-सफाई, पंडाल, साउंड और अतिथि स्वागत की तैयारी प्रखंड कमेटी द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।