देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पहुंचे बाबाधाम, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत

देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पहुंचे बाबाधाम, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, देवघर : सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत देवघर बाबाधाम पहुंचे। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के दौरान न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बुके प्रदान कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में जैप 01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद तथा न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, प्रधान जिला न्यायाधीश के.के. झा और झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजन अस्थाना, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल और डी.आई.जी. अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने एक-एक कर माननीय मुख्य न्यायाधीश को गुलदस्ता सौंपकर उनका स्वागत और अभिवादन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top