छात्रहित में आजसू छात्र संघ का भूख हड़ताल शुरू, मांगों पर अविलंब निर्णय लेने की उठी मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने बीबीएमकेयू मुख्यालय के समक्ष सोमवार को बेमियादी भूख हड़ताल शुरू किया। हड़ताल पर बैठने वालों में संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो, जिला संयोजक
विक्की कुमार व रौनक कुमार तथा छात्र नेता
मलय कुमार रवानी शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि संघ की ओर से विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर पूर्व में ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया जा चुका है। उन पूर्ववर्ती मांगों के अतिरिक्त, छात्रहित से जुड़ी कुछ अन्य अति आवश्यक मांगें तात्कालिक कार्रवाई के लिए दिया गया हैं, जिन पर अविलंब निर्णय लिया जाना अनिवार्य है।
प्रमुख मांगें
ऑफलाइन एडमिट कार्ड का वितरण विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के वैसे सत्र, जिनके ऑफलाइन (हार्ड कॉपी) एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं किए गए हैं, उन सभी सत्रों एवं सेमेस्टरों के ऑफलाइन एडमिट कार्ड तुरंत मुद्रित कर छात्रों को उपलब्ध कराए जाएं।
स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता विश्वविद्यालय के अंतर्गत किसी भी प्रकार के अनुबंध, आउटसोर्सिंग या अन्य रोजगारों में स्थानीय युवाओं को शत-प्रतिशत प्राथमिकता दी जाए।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PET)
पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PET) का नोटिफिकेशन अविलंब जारी कर प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाए।
सीनेट बैठक एवं दीक्षांत समारोह से संबंधित पूर्व में सौंपे गए आवेदन पर विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल विस्तुत लिखित जवाब देना।
केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रचलित नीतियों तथा GeM के प्रावधानों के अनुरूप पात्र एमएसएमई इकाइयों एवं श्रम सहकारी समितियों को टर्नओवर, कार्यानुभव एवं ईएमडी में नियमानुसार छूट प्रदान की जाए, ताकि उन्हें निविदा प्रक्रिया में निष्पक्ष भागीदारी का अवसर देना आदि शामिल हैं।
संचालन प्रदेश महासचिव नितेश महतो कर रहे थे।