गम्हरिया थाना में महिला से दुष्कर्म के खिलाफ भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन 

गम्हरिया थाना में महिला से दुष्कर्म के खिलाफ भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : सरायकेला खरसावां के गम्हरिया थाना परिसर में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में पूर्वी टुंडी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष बिपिन दां, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर कुमार साव, महामंत्री शंकर चन्द्र दां, सहदेव भंडारी, हरेन्द्र हेम्ब्रम ,बिरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top