मथुरा ने अनाथ विद्यालय के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

मथुरा ने अनाथ विद्यालय के बच्चों संग मनाया जन्मदिन

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : रविवार को पेमिया ऋषिकेश अनाथ आवासीय विद्यालय पोखरिया में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी और बच्चों के बीच मिष्ठान भोजन कराया गया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं में अजीत मिश्रा , गौरांग भारद्वाज,दिनेश रजक, रफीक अंसारी,बशीर अंसारी, रामचन्द्र मुर्मू फूलचंद मंडल, थाना प्रभारी नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top