त्योहारों से पहले बेंडरो की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने को ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

त्योहारों से पहले बेंडरो की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने को ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

डीजे न्यूज, गावां, गिरिडीह : आगामी त्योहारों को देखते हुए गावां प्रखंड के बेंडरो गांव में सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल शुरू कर दी गई है। रविवार को ठाकुर पिंडा के समीप ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें गांव की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में इंनौस के प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव ने कहा कि सड़क पर जानवर बांधने, घरों की नालियों का गंदा पानी बहाने और अन्य तरीके से अतिक्रमण करने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। त्योहारों के दौरान आवागमन बढ़ने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के बाद ग्रामीणों ने गांव का भ्रमण कर सड़क पर जानवर बांधने, अतिक्रमण करने और नाली का पानी बहाने वाले लोगों को चेतावनी दी। साथ ही सभी ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

मौके पर सकलदेव यादव, मुखदेव यादव, श्रवण कुमार, अशोक यादव, राकेश कुमार, पंकज कुमार, कुलदीप कुमार, अरुण कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top