मांदर की थाप पर रातभर थिरकते रहे दर्शक
बलियापुर: पहाड़पुर में शनिवार की रात झूमर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो की झूमर गायिका पूजा महतो, पहाड़पुर के ज्योतिष महतो एवं गोलक महतो की टीम ने भाग लिया। प्रतिभागी कलाकारों ने बारी-बारी से आकर्षक झूमर नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। रात भर मांदर की थाप पर लोग थिरकते रहे। प्रतिभागी झूमर दलों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतो, झामुमो के युवा नेता महावीर महतो, दिवाकर महतो, हिरूचरण महतो, निर्मल महतो, मदन महतो, राजेश महतो, सुजीत महतो, मुक्तेश्वर महतो समेत सैकड़ो थे।