लोकतंत्र बचाने के लिए जनता के प्रतिरोध का गवाह बना दिल्ली का रामलीला मैदान: माकपा
वोटर लिस्ट से हटाए गए 13 करोड़ नामों के नाम वाला तीन किलोमीटर लंबा बैनर बना आकर्षण का केंद्र
डीजे न्यूज, रांची: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर को रद्द करने तथा लाखों सही मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ इंडिया गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित रैली जनता के प्रतिरोध का गवाह बना। लाखों लोगों ने सुबह 10 बजे ही रामलीला मैदान को पूरी तरह भर दिया। इनमें किसान, श्रमिक, छात्र – युवा, महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में दिल्ली के छोटे व्यापारी, वकील व बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। इस रैली में झारखंड से इंडिया एलायंस के घटकों कांग्रेस, सीपीएम, राजद, भाकपा और अन्य वामदलों तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति ने झारखंड का बेहतर प्रतिनिधित्व किया। माकपा का राज्य सचिवमंडल दिल्ली रैली में भागीदारी करने वाले तमाम लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई पूरे देश में खेतों और खलिहानों तथा मेहनतकशों के कार्य स्थलो पर लड़ी जायेगी और नफरत की राजनीति को परास्त किया जाएगा।