जदयू नेताओं ने केबी सहाय की पत्नी के निधन पर जताया शोक, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

जदयू नेताओं ने केबी सहाय की पत्नी के निधन पर जताया शोक, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

लिलोरी स्थान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पार्टी नेताओं ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

डीजे न्यूज, धनबाद: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं धनबाद के सिजुआ निवासी केबी सहाय की पत्नी का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को लिलोरी स्थान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में जदयू की ओर से धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बब्लू मोदक, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेंद्र राही एवं मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल केबी सहाय एवं उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top