3 नवंबर की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा अटका मंडल ने बनाई रणनीति

3 नवंबर की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा अटका मंडल ने बनाई रणनीति

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 3 नवंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में प्रस्तावित भाजपा की *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा* को सफल बनाने के लिए भाजपा अटका मंडल की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

महेश मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के खिलाफ पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने अटका मंडल के कार्यकर्ताओं से 3 नवंबर को गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, जगदीश महतो, सुरेश मंडल, दीपु मंडल, लक्ष्मण प्रसाद, धनेश्वर मरांडी, रंजीत मेहता, उमेश मंडल, रवि सिंह, मदन मंडल, कन्हाई साव और लखन मंडल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top