बीसीसीएल कर्मी रामबिलास हुए सेवानिवृत्त, बीएमएस ने दी भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बीसीसीएल के
सिजुआ क्षेत्र अंर्तगत मोदीडीह कोलियरी में कार्यरत ट्रामर रामबिलास भर सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर बीएमएस की ओर से शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।
यूनियन के प्रशांत नियोगी ने कहा कि रामबिलास ने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बीसीसीएल को अपनी सेवाएं दी हैं। उनके योगदान और कार्य के प्रति ईमानदारी हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
समारोह में रणविजय सिंह, रामेश्वर दुसाध, प्रेम कुमार, बिनोद सिंह, अजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।