झामुमो के साथ शुरू की रितेश सराक ने नई राजनीतिक पारी, पार्टी में हुआ स्वागत

झामुमो के साथ शुरू की रितेश सराक ने नई राजनीतिक पारी, पार्टी में हुआ स्वागत

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों से प्रभावित होकर थामा पार्टी का दामन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले के वरिष्ठ पत्रकार रितेश सराक अब सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके हैं। शनिवार को उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह और जिला सचिव महालाल सोरेन ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में शामिल कराया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे रितेश सराक की जिले में अनुभवी पत्रकार के रूप में पहचान रही है। इसके अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। अब पत्रकारिता के बाद उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में नई पारी शुरू करने का फैसला किया है।

झामुमो में शामिल होने के बाद रितेश सराक ने कहा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सामाजिक आंदोलन और झारखंड के निर्माण में उनके योगदान से वे हमेशा प्रभावित रहे हैं। गुरुजी के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर उन्होंने झामुमो परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया।

उनके पार्टी में शामिल होने पर झामुमो नेताओं ने स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top