वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल होने कांग्रेसी दिल्ली रवाना
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस द्वारा 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जनमार्च एवं महारैली में शामिल होने के लिए पार्टी नेत्री अनुपमा सिंह के नेतृत्व में धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली रवाना हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदान का अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक दायित्व है। वोट केवल मतदान की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज और देश का भविष्य तय करने का अधिकार है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट के अधिकार से जुड़े सवालों पर निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली का उद्देश्य संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करना है।
अनुपमा सिंह ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के प्रति सहयोग की भावना प्रदर्शित करते हुए दिल्ली जाने वाले सैकड़ों कांग्रेसजनों के आने-जाने के रेल किराये में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन केवल पद और प्रतिष्ठा से नहीं बल्कि आपसी सहयोग त्याग समर्पण और निस्वार्थ सेवा से मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही सच्ची संगठनात्मक निष्ठा है।
उन्होंने दिल्ली रवाना हो रहे सभी कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक महारैली में भागीदारी नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।
इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता फैलाएं और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।
दिल्ली जाने वालों में सीता राणा, सतपाल सिंह ब्रोका, रिंकू कुमारी, माला देवी, जानकी देवी, बबीता शर्मा, सरोज, संतोष राय देवी, शफी आरा, कविता धीवर, नमिता दास,
सविता, नीतू कुमारी, एस हांसदा, प्रीतम रवानी, गंगा वाल्मीकि, अजय कुमार चौधरी, नवीन पासवान, अशोक कुमार मालाकार, शैलेंद्र सिंह, संतोष मोदक, अरुण रवानी, संजीव कुमार, एमडी मसूद, पुरनेंदू सिंह, सुरेंद्र राम, रमेश राय, अरविंद सैनी, फ़ैज़ अहमद रिजवी, राकेश पासवान, भगवान दास, एसके साव, जीतू मोदक आदि हैं ।