बाइक की चपेट में आने से रुई व्यवसायी जख्मी

बाइक की चपेट में आने से रुई व्यवसायी जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ बाजार स्थित ट्रैकर स्टैंड के समीप शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से रुई व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान फुलारीटांड़ निवासी मो.हनीफ अंसारी उर्फ गुल्लू मियां (70 वर्ष) के रूप में हुई है। वे पिछले कई वर्षों से फुलारीटांड़ में अकेले रहकर रुई धुनने की दुकान चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवागढ़ की ओर से बाइक चालक फुलारीटांड़ आशाकोठी खटाल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सिटी स्कैन के बाद सिर में गंभीर चोट होने की बात कही गई है। वहीं मोटरसाइकिल चालक युवक भी गिरकर जख्मी हो गया है। उसे अन्यत्र इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रांची स्थित आवास से कतरास के लिए निकल चुके हैं।
इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top