राजस्व संग्रहण को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने हेतु दिए आवश्यक निर्देश

राजस्व संग्रहण को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने हेतु दिए आवश्यक निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम में राजस्व संग्रहण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से प्रारंभ करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार एवं प्रसून कौशिक सहित निगम के सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्य की महत्ता पर बल देते हुए सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण का कार्य पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा कार्य के प्रति उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं तथा निगम के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु समन्वय के साथ कार्य करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top