महिलाओं की हुई हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर जांच
बलियापुर: लायंस क्लब की ओर से शुक्रवार को प्रज्ञा डायग्नोस्टिक सेंटर में महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेढ़ दर्जन महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। खून की कमी पाए जाने पर वैसी महिलाओं को आवश्यक सलाह दी गई। मौके पर टेक्नीशियन संजीत भंडारी, क्लब के सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, शंकर रविदास, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, देवव्रत मुखर्जी, विनोद गुप्ता, अंकित लिखमानिया आदि थे।